एक ऐसा नर पिसाच जिसने girls के मांस से बनाए बर्गर, कमाई शोहरत

एक ऐसा नर पिसाच जिसने girls के मांस से बनाए बर्गर, कमाई शोहरत
एक तरफ लड़कियां मर रही थी, दूसरी तरफ जो का बर्गर का बिजनेस तेजी से फैल रहा था। हालांकि वो हमेशा बर्गर की दुकान नहीं लगाता था। बर्गर सैंडविच की दुकान के अलावा वो ट्रक चलाने का काम करता था। उसके ट्रक में चाकू, हथौड़ा, कुल्हाड़ी हमेशा मौजूद रहती थी। क्या इन्हीं की मदद से वो लड़कियों का कत्ल करता था और फिर उनके मांस का बर्गर बनाकर बेचता था।

9 अक्टूबर 22।  नब्बे के दशक में अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक बर्गर बेचने वाला शख्स काफी चर्चा में था। जोसफ रॉय मेथेनी उर्फ जो मेथेनी सड़क के किनारे बर्गर और सैंडविच बेचता था। लोगों को इस सैंडविच और बर्गर का टेस्ट इतना चढ़ चुका था कि इसके बर्गर की डिमांड काफी दूर-दूर तक थी। जो के बर्गर के दीवाने उससे बर्गर की रेसिपी पूछते लेकिन उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। नॉनवेज बर्गर में ये शख्स लड़कियों के मांस की टिक्की बनाकर डाल रहा था, ये लोगों को पता ही नहीं चल पाया लेकिन जो के बर्गर के टेस्ट की चर्चा पूरे शहर में थी।

लड़कियों का मांस वाला बर्गर (Girls Meat Burger)

अब सवाल ये है कि ये शख्स क्यों लड़कियों के मांस का बर्गर बना रहा था। कैसे बर्गर के लिए ये लड़कियों का मांस लाता था। सड़क किनारे बर्गर-सैंडविच की दुकान लगाने वाला जो मेथेनी आखिर है कौन? हाइट 6 फीट 1 इंच, वजन 150 किलो, बेहद हट्टा-कट्टा भारी भरकम, इस शख्स ने कुछ समय पहले ही यहां स्टाल लगाना शुरू किया था और चंद दिनों में ही उसके बर्गर ने अलग पहचान बना ली थी। लोग नहीं समझ पा रहे थे कि बर्गर में जो मांस इस्तेमाल हो रहा है वो किसका है। गाय, भैंस, बकरी, भेड़, खरगोश हर कोई उसे अलग समझकर इस बर्गर को इंजॉय करता था लेकिन शायद किसी ने ये कल्पना भी नहीं की थी कि बर्गर के अंदर इंसान का मांस भरा हुआ है।

कॉल गर्ल थीं निशाने पर (Call girl was the target)

जो के निशाने पर शहर की रेड लाइट इलाके की लड़कियां थीं। वो अक्सर उन लड़कियों को अपने ट्रक में बुलाता, लड़कियों का रेप करता और फिर उनका कत्ल कर देता। कत्ल के बाद वो लाश में से सारा मांस निकाल लेता और उसे बर्गर के अंदर भरकर लोगों को बेच देता। 

रिटा ने पुलिस को बताई जो मेथेनी की हकीकत (Rita told the police the reality of Metheni)

जो मेथेनी अपने नए शिकार की तलाश में था, इस बार उसने रिटा नाम की एक कॉल गर्ल को अपना निशाना बनाया। वो जो के पास से भागने में कामयाब हो गई। रिटा सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची और जो मेथेनी की हकीकत पुलिस को बताई। पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां जो मेथेनी था लेकिन तब तक वो फरार हो चुका था लेकिन अब जो की हकीकत दुनिया के सामने बस आने ही वाली थी। रिटा के बताए गए मुताबिक जो का स्कैच तैयार किया गया और थोड़े ही समय बाद 150 किलो का ये दैत्य पुलिस हत्थे चढ़ चुका था। इस दरिंदे ने कबूल किया कि शहर की लड़कियों का कत्ल उसी ने किया है। जो ने बताया कि वो अब तक कुल 13 लोगों को मार चुका है। मेथेनी ने बताया कि वो सबूत मिटाने की वजह से लड़कियों के मांस को निकाल लेता था और बर्गर बनाकर उसको बेच देता था ताकी कोई सुराग ही हाथ न लगे।

जेल में हुई जो की मौत

जो मेथेनी की कहानी जिसने सुनी वो हैरान रह गया। बाल्टीमोर के लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि जिस बर्गर का स्वाद इतना अच्छा था, दरअसल उसमें लड़कियों का मांस मिला हुआ था। जोसेफ मेथेनी उर्फ जो मेथेनी को उम्र कैद की सजा हुई, लेकिन थोड़े समय बाद ही उसकी जेल में मौत की खबर आयी। ये बात साफ नहीं हो पाई कि इस खतरनाक सीरियल किलर की मौत नेचुरल थी या जेल में किसी ने इसका कत्ल कर दिया।