कोरोना का कहर: दिल्ली में लॉकडाउन की आशंका, शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल

राजधानी में लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस से सरकार की चिंता बढ़ी  देश में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार गिरावट जारी

कोरोना का कहर: दिल्ली में लॉकडाउन की आशंका, शादी में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल

दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली सरकार बाजार बंद करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना रोकने के लिए छोटे स्तर पर लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। दिल्ली में अब शादी में 200 की जगह 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसको लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना के हालात की समीक्षा की थी। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 12 राज्यों में रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से ज्यादा है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 88 लाख 74 हजार 172 हो गया है। इनमें से 82 लाख 88 हजार 169 ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 28 हजार 377 नए मरीज मिले। पिछले 4 महीने में ये आंकड़ा सबसे कम है। इसके पहले 14 जुलाई को सबसे कम 29 हजार 917 मरीज मिले थे।

देश में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत के पार, 25 हजार एक्टिव केस घटे
एक्टिव केस में भी एक बार फिर से तेज गिरावट शुरू हो गई है। पिछले 2 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हजार 944 घटी है। अब देश में 4 लाख 53 हजार 449 एक्टिव केस रह गए हैं। इस मामले में भारत एक पायदान नीचे खिसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। अब सबसे ज्यादा एक्टिव केस के मामले में बेल्जियम चैथे नंबर पर है। देश में औसत रिकवरी रेट 93.39ः पहुंच चुका है। दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में भारत का रिकवरी रेट सबसे अच्छा है। अमेरिका में 60.84ः, ब्राजील में 90.22ः और रूस में अब तक 74.60ः लोग ठीक हो पाए हैं।

इन 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण के ये रहे हालात
मध्यप्रदेश में सोमवार को 597 नए मरीज मिले। 745 लोग रिकवर हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 84 हजार 524 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 हजार 996 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 72 हजार 436 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 3 हजार 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में 2 हजार 169 नए मरीज मिले। 1 हजार 810 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 27 हजार 986 हो गई है। इनमें 18 हजार 684 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 7 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2 हजार 78 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार में 517 नए केस मिले। 597 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 27 हजार 433 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5782 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 20 हजार 461 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा अब 1189 हो गया है। महाराष्ट्र में 2535 नए केस मिले। 3001 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 49 हजार 777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 84 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 18 हजार 380 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 46 हजार 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में 1546 लोग संक्रमित पाए गए। 1889 लोग रिकवर हुए और 21 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 5 लाख 12 हजार 850 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 22 हजार 603 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 82 हजार 854 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 7393 हो गई है।