बाज नहीं आ रहे फितरती, गंगा में नाव पर मांस पकाते वीडियो वायरल, FIR

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में गंगा नदी में चलती नाव पर कुछ लोगों द्वारा मांस (Video of cooking meat on boat goes viral)पकाने और हुक्का पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था। आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है, उनमें से दो की पहचान कर ली गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और पूजा स्थल को अपवित्र करने का आरोप लगाया गया है।

बाज नहीं आ रहे फितरती, गंगा में नाव पर मांस पकाते वीडियो वायरल, FIR
चिकन और हुक्का पार्टी इलाहाबाद में गंगा और यमुना नदियों के मिलन स्थल संगम के पास हुई थी। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में नाव पर सवार लोगों के एक समूह को दिखाया गया है, जिनमें से एक हुक्का पी रहा है। वीडियो में चिकन को ग्रिल करते हुए भी देखा जा सकता है।

3 सितंबर 22।  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इलाहाबाद (प्रयागराज) शहर में गंगा नदी में एक चलती नाव पर (On a moving boat in the Ganges river) मांस पकाने और हुक्का पीने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के दारागंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंगा नदी में चलती नाव पर कुछ लोगों के मांस(Video of cooking meat on boat goes viral) पकाने और हुक्का पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

चिकन और हुक्का पार्टी इलाहाबाद में गंगा और यमुना नदियों के मिलन स्थल संगम के पास हुई थी। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में नाव पर सवार लोगों के एक समूह को दिखाया गया है, जिनमें से एक हुक्का पी रहा है। वीडियो में चिकन को ग्रिल करते हुए भी देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, जिन आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से दो की पहचान कर ली गई है। 

उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो लोगों की पहचान अजफ और हसन के रूप में हुई, जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 295 में एफआईआर दर्ज की गई है। ये दोनों दारागंज के बक्शी खुर्द के निवासी हैं, पुलिस को तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के मकान पर ताला लटका हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि बाकी छह अज्ञात लोगों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।’