चौथी वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी 13 अक्टूबर को दिखा सकते हैं हरी झंडी

चौथी वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी 13 अक्टूबर को दिखा सकते हैं हरी झंडी
वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन से पहले दो अन्य वंदे भारत दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं। यानी हिमाचल को चौथी ट्रेन मिलने जा रही है।

12 अक्टूबर 22। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार(13 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं। बुधवार को बताया गया कि यह ट्रेन दिल्ली से ऊना जिले के तहत आने वाले अंब अंदौरा (Amb Andaura) रेलवे स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी।

पिछले महीने मोदी ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को एक अन्य चुनावी राज्य गुजरात में हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। मोदी अपने दो दिनी (29 और 30 सितंबर) गुजरात के दौरे पर थे। दूसरे दिन गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने ट्रेन से यात्रा भी की थी। यह भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इसे नेक्स्ट जेनरेशन की ट्रेन (next generation train)कहा जा रहा है। 

गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव की बयार तेज होती जा रही है। मोदी यहां के लोगों को भी गुजरात की तरह वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देकर चुनाव प्रचार की शुरूआत कर सकते हैं।