आज का राशिफल

भगवान सभी का कल्याण करें, आज का दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। विवाद से दूर रहें। दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। अनावश्यक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि 

रचनात्कम कार्यो में मन लगेगा। कोई भी महत्वपुर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार लें। घर पर दोस्तों या मेहमानों का आमगन हो सकता है। मांस-मदिरा के सेवन से बचें। परिवार का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि 

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नशे के सेवन से दूर रहें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क राशि 

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वाणी में मधुरता रखें। बड़े बुजूर्ग की बातों को नजरअंदाज न करें। इस राशि के व्यापारियों को आज तगड़ा मुनाफा हो सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें।

सिंह राशि 

आज आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैसा जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। गुस्से को काबू में रखें। नशे के सेवन से परहेज करें।

कन्या राशि 

भौतिक-सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में मधुरता रखें।

तुला राशि 

आज दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के विवाद में फंसने से बचें। इस राशि के कारोबारी वर्ग रुपये पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि 

वैवाहिक जीवनसुखमय होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यों के बोझ के चलते खुद को तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मकर राशि 

किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। घात कर सकते हैं। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहें।

कुंभ राशि 

आज आप कोई भी कार्य बहुत सोच-समझकर करें। दुश्मन हावी हो सकते हैं। नया कार्य शुरू करने से बचें। घर पर दोस्तों मित्रों का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि 

आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के तरफ से कुछ सरप्राइज मिल सकता है।