योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम बनने के बाद जातीय समीकरण साधा, केशव व ब्रजेश डिप्टी सीएम बने

योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम बनने के बाद जातीय समीकरण साधा, केशव व ब्रजेश डिप्टी सीएम बने

कैबिनेट 2.0 में 52 मंत्री शामिल, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों की ताजपोशी हुई
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने लगाातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने और जातीय समीकरण बिठाने में कामयाब रहे। केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है और इस बार भी उनका कद दूसरे नंबर का होगा। वहीं योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले ब्रजेश पाठक को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया है। योगी कैबिनेट 2.0 में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस बार 52 मंत्री बने हैं। इसमें ब्राह्मण (8), ओबीसी (20), अनुसूचित जाति (8), जाट ( 5) और 6 ठाकुर मंत्री शामिल है। इसके अलावा भूमिहार, वैश्य, सिख, कायस्थ, पंजाबी और मुस्लिम समाज से भी मंत्री बने हैं। वैसे इस बार योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों की ताजपोशी हुई। 

योगी कैबिनेट का जातीय समीकरण
1. योगी आदित्यानाथ- ठाकुर
2. केशव प्रसाद मौर्य- ओबीसी
3. ब्रजेश पाठक- ब्राह्मण
4. जयवीर सिंह- ठाकुर
5. जतिन प्रसाद- ब्राह्मण
6. दिनेश प्रताप सिंह- ठाकुर
7. बेबी रानी मौर्या- जाटव
8. योगेंद्र उपाध्याय- ब्राह्मण
9. धर्मवीर प्रजापति एमएलसी - कुम्हार
10. चौधरी लक्ष्मी नारायण -जाट
11. मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी- अनुसूचित जाति
12. रजनी तिवारी- ब्राह्मण
13. नितिन अग्रवाल- वैश्य
14. आशीष पटेल- कुर्मी ओबीसी
15. राकेश राठौर गुरु- तेली (ओबीसी)
16. सुरेश राही- पासी (एससी)
17. संजय निषाद- ओबीसी
18. कुंवर बृजेश सिंह रावत- ठाकुर
19. अनिल राजभर- ओबीसी
20. दयाशंकर मिश्रा दयालु- ब्राह्मण
21. रवींद्र जायसवाल- बनिया (ओबीसी)
22. गिरीश चंद्र यादव- ओबीसी
23. रामकेश निषाद- ओबीसी
24. मयंकेश्वर शरण सिंह- ठाकुर
25. सूर्य प्रताप शाही- ठाकुर
26. विजय लक्ष्मी गौतम- अनुसूचित जाति
27. एके शर्मा- सामान्य
28. जसवंत सैनी- ओबीसी
29. असीम अरुण- अनुसूचित जाति (जाटव)
30. बलदेव सिंह ओलख- सिख (सामान्य)
31. दिनेश खटीक- अनुसूचित जाति
32. डॉक्टर सोमेंद्र तोमर- सामान्य