पड़ोसी ने की जबरदस्ती करने की कोशिश

महिला और उसके पति की शिकायत पर की, पुरानी छावनी थाना पुलिस ने FIR दर्ज

पड़ोसी ने की जबरदस्ती करने की कोशिश

पुरानी छावनी इलाके में एक महिला के कमरे में घुसकर पड़ोसी छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान महिला ने शोर मचाया तो पति दौड़कर यहां पहुंचा। पति जब पहुंचा तो पड़ोसी युवक दौड़कर भागा। वह छत से कूद गया। उसका पैर भी टूट गया। इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

टीआई थाना पुरानी छावनी आसिफ मिर्जा बेग ने बताया कि पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली एक महिला अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कमरे में घुस आया। उसने महिला को धक्का देकर बिस्तर पर गिराया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। तभी महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसका पति और बहनोई दौड़कर कमरे में पहुंचे। यह लोग नीचे थे। जैसे ही कमरे में घुसे तो पड़ोसी युवक भागा। पड़ोस में रहने वाले युवक ने छत से छलांग लगा दी। इसके चलते उसका एक पैर टूट गया। युवक को उसके परिजन अस्पताल ले गए। इसके बाद जिस महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी, उस महिला का पति  पुरानी छावनी थाने पहुंचा। यहां शिकायत की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला के बयान जाएंगे जिसमें छेड़छाड़ की बात  आने पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा वही इस घटना में जो युवक घायल हुआ है उसका भी मेडिकल हुआ है और उसने भी अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बाइट,,, आसिफ मिर्जा बेग टीआई थाना पुरानी छावनी