पुलिसकर्मी के डंडे ने रेशलर को बनाया सुपर स्टार

भारतीय सुपरस्टार को पुलिसकर्मी ने कुछ नियम कानून सिखाए, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी मजेदार चीज रही। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ने पुलिसकर्मी को उठाकर लोगों के बीच में फेंक दिया।

पुलिसकर्मी के डंडे ने रेशलर को बनाया सुपर स्टार
डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवानों के साथ सुपरस्टार शैंकी( दाहिनी ओर)।

31 मई 22। डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस समय भारतीय रेसलर्स का जलवा चल रहा है। कई रेसलर्स अपना दम दिखा रहे हैं। मेन रोस्टर में शैंकी भी भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। जिंदर महल के साथ इस समय वो ब्लू ब्रांड शो में काम कर रहे हैं। हर हफ्ते कुछ ना कुछ वो नया करते रहते हैं। जिंदर महल के साथ काम करने से उन्हें फायदा भी हुआ है। खैर शैंकी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने के लिए काफी मेहनत की। एक वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कमाल किया जिसके बाद उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई से बुलावा आ गया था। 
शैंकी ने पुलिसकर्मी को दिया था चोकस्लैम
दरअसल द ग्रेट खली की कॉटिनेनटल रेशलिंग इंटरटेनमेंट में शैंकी ने साल 2015 में कदम रखा था। शैंकी 7 फुट के हैं और इस वजह से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। कुछ वायरल वीडियोज में भी शैंकी इस दौरान नजर आए। एक ऐसा ही वायरल वीडियो था जिसकी मदद से शैंकी को बहुत पहचान मिली। ये वीडियो काफी मजेदार था। शैंकी ने रोड पर डिप्स लगाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी वहां पर आया उन्होंने शैकी को नियम कानून सिखाना शुरू कर दिया। शैंकी ने बहस की तो पुलिसकर्मी ने दो डंडे उन्हें जड़ दिए। शैकी का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने पुलिसकर्मी को उठाकर चोकस्लैम लगा दिया। शैंकी ने आस-पास खड़े लोगों के ऊपर इस पुलिसकर्मी को फेंक दिया। ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि डब्ल्यूडब्ल्यूई की नजर भी इस पर पड़ गई थी।

अब शैंकी डब्ल्यूडब्ल्यूई के बड़े सुपरस्टार

खैर अब शैंकी डब्ल्यूडब्ल्यूई के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी शैंकी जीत चुके हैं। साल 2020 में शैंकी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा था। आप सभी को पता है कि विंस मैकमैहन को शैंकी की हाइट वाले रेसलर्स बहुत पसंद आते हैं। अभी शैंकी अपना काम काफी अच्छे से ब्लू ब्रांड में कर रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई द्वारा आने वाले समय में उन्हें अच्छा पुश भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर ये भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।