ऑक्सफोर्ड वैक्सीन सरकार को 222 रु. व नीजी तौर पर एक हजार रु. की होगी

कंपनी ने कहा- जनवरी 2021 तक 10 करोड़ वैक्सीन का स्टॉक तैयार कर लिया जाएगा

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन सरकार को 222 रु. व नीजी तौर पर एक हजार रु. की होगी

दुनिया में कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन बना रही कंपनियों की ओर से अच्छी खबरें आने का सिलसिला जारी है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का कोरोनावायरस वैक्सीन-कोवीशील्ड बड़े स्तर पर हुए ह्यूमन ट्रायल्स में 70 प्रतिशत इफेक्टिव रहा। कंपनी का दावा है कि वैक्सीन 90 प्रतिशत तक इफेक्टिव रह सकता है। वहीं भारत में इस वैक्सीन को बना रहे सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया यानी एसआईआई ने दोहराया कि उसका फोकस सबसे पहले भारत में वैक्सीन को डिस्ट्रीब्यूट करने पर है। एसआईआई यह वैक्सीन 222 रुपए में सरकार को देगी और अगर कोई व्यक्ति इसे व्यक्तिगत स्तर पर लगाना चाहता है तो उसे एक हजार रुपए चुकाने होंगे।

फाइजर, मॉडर्ना व रूस के स्पूतनिक-वी ने 90 प्रतिशत इफेक्टिव रहने का दावा किया
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन की इफिकेसी और सेफ्टी का पूरी दुनिया में सकारात्मक असर पड़ेगा। वैक्सीन को सप्लाई करना आसान है। इसे 2 से 8 डिग्री तक तापमान में स्टोर किया जा सकता है। इस वजह से मौजूदा रेफ्रिजरेशन व्यवस्था में इसे भारत में डिलीवर करना आसान है। वैसे, इससे पहले तीन वैक्सीन फाइजर, मॉडर्ना और रूस के स्पूतनिक-वी ने 90 प्रतिशत इफेक्टिव रहने का दावा किया है। पर समस्या यह है कि फाइजर के वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस पर स्टोरेज करना पड़ता है। यानी इसके लिए मौजूदा कोल्ड चेन और रेफ्रिजरेशन सुविधा को अपग्रेड करना होगा। सीआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि जनवरी 2021 तक 10 करोड़ वैक्सीन का स्टॉक तैयार कर लिया जाएगा और मार्च तक 40 करोड़ टीके डिलीवरी के लिए तैयार होंगे। इसी तरह 2021 के अंत तक 300 करोड़ डोज तैयार करने का लक्ष्य है। कंपनी का फोकस वैक्सीन को सबसे पहले भारत में डिलीवर करने पर है। उसके बाद डील्स के आधार पर अन्य देशों को सप्लाई होगी।

रूस ने कहा- स्पूतनिक-वी सबसे सस्ता होगा
रूस ने दावा किया है कि उसका वैक्सीन स्पूतनिक-वी पश्चिमी देशों की प्रतिस्पर्धी कंपनियों यानी फाइजर और मॉडर्ना के वैक्सीन के मुकाबले सस्ता होगा। उसने अब तक न तो इसकी कीमत बताई है और न ही अन्य डिटेल्स पब्लिक किए हैं। फाइजर ने शनिवार को अपने फार्मूले को इमरजेंसी अप्रूवल के लिए यूएसएफडी के सामने प्रस्तुत किया। दो डोज की कीमत 29 सौ रुपए तक हो सकती है। मॉडर्ना के वैक्सीन के दो डोज 37 सौ से 5,400 रुपए के बीच लगेंगे।

भारत में फाइजर के वैक्सीन की जरूरत नही: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दोहराया कि भारत में जिन वैक्सीन के ट्रायल्स चल रहे हैं, उनके नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं। इस वजह से भारत को फाइजर के वैक्सीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष वर्धन ने कहा कि फाइजर-बायोएनटेक के वैक्सीन पर विचार करने का कोई मतलब नहीं निकलता। उसे तो अमेरिका में ही अब तक मंजूरी नहीं मिली है। यदि अप्रूवल मिल भी जाता है तो वह पहले अमेरिका में वैक्सीन सप्लाई करेगा और फिर दुनिया के अन्य देशों को। भारत में इस समय पांच वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल्स चल रहे हैं। ऑक्सफोर्डध्एस्ट्राजेनेका के वैक्सीन के ट्रायल्स ैप्प् कर रहा है। वहीं, भारत बायोटेक के स्वदेशी कोवैक्सिन के फेज-3 ह्यूमन ट्रायल्स शुरू हो चुके हैं। उसके फेज-2 के रिजल्ट्स जल्द ही सामने आएंगे। इसी तरह कैडिला हेल्थ का वैक्सीर्न लब्वअक् भी फेज-2 पूरा कर चुका है। इसके अलावा डॉ. रेड्डीश्ज लैब्स ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक ट के फेज-2ध्3 ट्रायल्स की मंजूरी हासिल कर ली है। हैदराबाद के बायोलॉजिकल म् के वैक्सीन कैंडिडेट भी फेज-1ध्2 ट्रायल्स पाइपलाइन में है।

डब्ल्यूएचओ ने ऑक्सफोर्ड वैक्सीन से लगाई आस
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। फिर भी शुरुआती नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने साथ ही अन्य वैक्सीन डेवलपर्स से भी कहा कि वे दुनिया की 7.2 अरब आबादी के लिए पर्याप्त डोज बनाने पर ध्यान दें। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि वैक्सीन का 90 प्रतिशत तक इफेक्टिव रहना अच्छा है, लेकिन इसमें और भी गहराई से स्टडी करने की जरूरत है।