बिहार के बाद अब इस राज्य में BJP सरकार को झटका देंगे नीतीश कुमार

बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी को झटका देते हुए एनडीए से अलग होने का फैसला लिया था। नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश के इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति में नया समीकरण उभरा।

बिहार के बाद अब इस राज्य में BJP सरकार को झटका देंगे नीतीश कुमार
मणिपुर राज्य में 60 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां विधानसभा में 60 विधायक जीतकर पहुंचते हैं। इस बार हुए असेंबली इलेक्शन में बीजेपी गठबंधन ने करीब 55 सीटें जीती थी। एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

31 अगस्त 22।  बिहार (Bihar) में बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) ने मणिपुर (Manipur) में भी एनडीए (NDA) को बॉय बोलने का मन बना लिया है। जदयू जल्द ही मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेगी। राज्य में जदयू के 7 विधायक हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की पार्टी के समर्थन वापसी के बाद भी मणिपुर में एन. बीरेन सिंह की सरकार पर कोई असर नहीं होगा। बीरेन सिंह सरकार बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी अधिक संख्याबल में है।

मणिपुर विधानसभा में है 60 सीटें

मणिपुर राज्य में 60 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां विधानसभा में 60 विधायक जीतकर पहुंचते हैं। इस बार हुए असेंबली इलेक्शन में बीजेपी गठबंधन ने करीब 55 सीटें जीती थी। एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए थे। बीजेपी गठबंधन की 55 सीटों में जनता दल यू के भी 7 विधायक शामिल थे। ऐसे में अगर नीतीश कुमार की पार्टी अपने सात विधायकों का समर्थन वापस करती है तो एन. बीरेन सिंह सरकार को 48 विधायकों का समर्थन हासिल रहेगा। राज्य में बहुमत के लिए 31 विधायकों का समर्थन चाहिए। एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के पास 48 विधायकों का समर्थन है जो बहुमत के 31 के आंकड़े से काफी अधिक है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हो सकता है फैसला

जनता दल यूनाइटेड की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी आगामी 3 व 4 सितंबर को पटना में आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मणिपुर के मुद्दे पर भी राष्ट्रीय नेता मंथन करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में नीतीश कुमार से चर्चा के बाद मणिपुर इकाई सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर सकती है।