हेट स्पीच: कट्टरपंथी धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था आईआरएफ पर लगा 5 साल का बैन

युवाओं को दूसरे धर्मों का अपमान करना सिखाता और आतंकवादियों का गुणगान करता है नाइक

हेट स्पीच: कट्टरपंथी धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था आईआरएफ पर लगा 5 साल का बैन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मुस्लिम कट्टरपंथी धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक की संस्था को अवैध बताते हुए कहा है कि जाकिर नाइक मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता था। वह घोषित तथा ज्ञात आतंकवादियों की प्रशंसा कर मुस्लिम युवाओं के उनकी राह पर चलने की प्रेरणा देता था, इसलिए भारत में उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को प्रतिबंधित किया जाता है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी किया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल ही जाकिर नाइक की आईआरएफ को गैरकानूनी संगठन घोषित करने का फैसला लिया था। गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी इस अधिसूचना में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि जाकिर नाइक अपने भाषों में आतंकवादियों का गुणगान किया करते थे। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि गुजरात, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में आईआरएफ, उसके सदस्यों और सहानुभूति रखने वालों की गैरकानूनी गतिविधियां देखी गईं। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि जाकिर नाइक की संस्था युवाओं के इस्लाम में जबरन धर्मांतरण को भी बढ़ावा दे रहा है। वह आत्मघाती बम विस्फोटों को सही ठहराता है और हिंदुओं, हिंदू देवताओं और अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करता है। यह दूसरे धर्म के खिलाफ अपमानजनक हैं। जाकिर नाइक की संस्था धन जुटाने के लिए खाड़ी देशों की ओर रुख करती थी। इसके लिए जाकिर नाइक खुद खाड़ी देशों की यात्रा करते थे। उसने खाड़ी देशों में कई एनजीओ, शेल और ट्रस्ट खोले हैं। इन सभी का उद्देष्य मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलना का था।