कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में लगाई डुबकी, नाव भी चलाई, आनंद भवन में अनाथ बच्चों के साथ बिताया वक्त

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में लगाई डुबकी, नाव भी चलाई, आनंद भवन में अनाथ बच्चों के साथ बिताया वक्त

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार यानी मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर डुबकी लगाई। प्रियंका गंगा में नाव चलाते हुए भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रियंका सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं। यहां उन्होंने अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह वही जगह है, जहां संगम में विसर्जन से पहले नेहरू की अस्थियां रखी गई थीं। प्रियंका ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया। इस दौरान वे एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात के दौरान प्रियंका सिर पर पल्लू लिए नजर आईं।