अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराई. मौके पर ही कार में सवार नवविवाहित दंपति व 2 महिलाओं ने तोड़ा दम

मृत दंपति की 2 फरवरी को हुई थी शादी, रतलाम में महू-नीमच फोरलेन पर हुई दुर्घटना 

अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकराई. मौके पर ही कार में सवार नवविवाहित दंपति व 2 महिलाओं ने तोड़ा दम

रतलाम। शहर में प्रकाश नगर के पास महू-नीमच फोरलेन पर हुए हादसे में नवविवाहित जोड़े सहित 4 लोगों की मौत हो गई। फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। एक्सीडेंट में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 3 महिलाएं और एक पुरुष है। मृतकों की पहचान खलघाट के साला गांव राठौर परिवार के तौर पर हुई है। 2 फरवरी को ही राठौर परिवार के दोनों बेटों लोकेंद्र सिंह और रविराज सिंह की शादी हुई थी। रविराज अपनी दुल्हन रेणु सिंह, मां और 2 बुआ के साथ जयपुर जा रहे थे। रास्ते में रतलाम के पास कार अनियंत्रित होकर प्रकाश नगर पुलिया से टकराकर पलट गई. इसमें रविराज सिंह उनकी पत्नी रेणु सिंह और दोनों बुआ की मौत हो गई। रविराज सिंह की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने ने मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बिलपांक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।