217 मासूमों का हत्यारा Al Qaeda का ये बर्बर आतंकवादी जेल से होगा 'आजाद'

गुजरात के 2002 गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में गैंग रेप की शिकार बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के 11 आरोपियों को समय से पहले जेल से रिहाई का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया में सामने आया है।

217 मासूमों का हत्यारा Al Qaeda का ये बर्बर आतंकवादी जेल से होगा 'आजाद'
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया के न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनों ने मामले के बारे में सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्होंने (इंडोनेशिया) हमें उस निर्णय के बारे में सूचित किया और हमने उन्हें उस निर्णय के बारे में अपने विचार से अवगत कराया।

20 अगस्त 22।  यह है कुख्यात आतंकवादी उमर पाटेक। यह कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहा है। 20 साल की कैद काट रहे इंडोनेशियाई मूल के इस आतंकवादी की सजा कम की जा रही है। जल्द यह पैरोल पर जेल से रिहा होगा। इसे लेकर आस्ट्रेलिया ने आपत्ति जताई है। (Killer of 217 innocents will be 'free' from jail)

कई बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड रहा है उमर

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्रीएंथनी अल्बनीस ने शुक्रवार(19 अगस्त) को कहा कि इंडोनेशियाई उमर पाटेक(Umar Patek) को 2002 के बाली(इंडोनेशिया) बम विस्फोटों में उसकी भूमिका के लिए जेल में डाल दिया गया था। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। अब उसकी सजा कम हो गई है। यानी अब उसे पैरोल पर रिहा किया जा सकता है।  उमर पाटेक को 2012 में इंडोनेशिया की एक अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई थी, जब उन्हें एक दशक पहले दो बाली नाइट क्लबों में बम मिलाने का दोषी पाया गया था। इसमें 88 ऑस्ट्रेलियाई सहित 202 लोग मारे गए थे। अल कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह जेमाह इस्लामियाह के मेंबर उमर को 2000 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जकार्ता में कई चर्चों की बमबारी में भूमिका के लिए भी जेल भेजा गया था। इनमें कम से कम 15 लोग मारे गए थे।(Killer of 217 innocents will be 'free' from jail)

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया के न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनों ने मामले के बारे में सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्होंने (इंडोनेशिया) हमें उस निर्णय के बारे में सूचित किया और हमने उन्हें उस निर्णय के बारे में अपने विचार से अवगत कराया। (Killer of 217 innocents will be 'free' from jail)

यह भी जानें

उमर पाटेक के सिर पर $ 1 मिलियन डॉलर का इनाम था। इसे पाकिस्तान के एबटाबाद में पकड़ा गया था। यह वही शहर है, जहां 2011 में कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार दिया गया था। बाली बमबारी का मास्टरमाइंड हम्बाली, जिसे एन्सेप नूरजमन के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में क्यूबा के ग्वांतानामो बे में हिरासत में है और 2006 से मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहा है।