भाजपा विधायक पारस जैन के सामने भाजपा पार्षद सुशील को चाकू घोंपा, पेट में 6 टांके आए

आधा दर्जन युवकों ने अचानक भाजपा पार्षद पर बोला हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा था

भाजपा विधायक पारस जैन के सामने भाजपा पार्षद सुशील को चाकू घोंपा, पेट में 6 टांके आए

उज्जैन। शहर में विधायक पारस जैन के सामने आधा दर्जन हमलावरों ने भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास को चाकू घोंप दिया, जिससे पेट में 6 टांके आए हैं। वे परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। मैरिज गार्डन के बाहर कार पार्किंग करने को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर पार्षद के पेट में घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया। घटना गुरुवार रात की उज्जैन के खाक चैक इलाके की है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में शादी में आए थे। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी शामिल हुए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे, तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा, एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामला यह है कि विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही कार का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।