बंसल ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कार्रवाई से हड़कंप

बंसल ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, कार्रवाई से हड़कंप
आयकर विभाग की टीमों ने भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में स्‍थित बसंल समूह के कई ठिकानों पर सुबह एक साथ छापा मारा है। आईटी विभाग की टीमें बंसल समूह का आर्थिक रिकार्ड, दस्‍तावेज खंगाल रही हैं।

18 नवंबर 22। मध्यप्रदेश में आयकर विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयकर विभाग के अधिकारी 120 गाड़ियों से पूूर्व निर्धारित संस्थानों पर पहुंचे। इस कार्यवाही के केंद्र में बंसल ग्रुप को माना जा रहा है। इस ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे पड़े हैं। जिन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे उनके पीछे रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे थे। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा हुआ था। ये गाड़ियां इंदौर ट्रैवल्स की बताई जा रही हैं।

भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तब इसका नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति किया गया था। बंसल ग्रुप ने कई सड़कों का निर्माण किया है। इनके टोल प्लाजा इसी ग्रुप के पास हैं। हाल ही में कोलार भोपाल के 15 किलोमीटर नई रोड बनाने का 222 करोड़ का ठेका भी इसी ग्रुप को मिला है। औबेदुल्लागंज, रातापानी, इटारसी फोरलेन का 417 करोड़ रुपए का ठेका भी बंसल ग्रुप को मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में इस सड़क मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास किया है।

इन सेक्टर में काम करता है बंसल ग्रुप

1. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 2. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 3. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी एंड साइसेंस, भोपाल 4. बंसल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल 5. बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मंडीदीप 6. सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर 7. बंसल हॉस्पिटल, भोपाल 8. बंसल न्यूज, भोपाल 9. बंसल एक्सट्रेशन एंड एक्सपोर्ट, मंडीदीप 10. एसडी बंसल आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीएमटी सरिया), मंडीदीप 11. बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल 12. बंसल माइंस एंड मिनरल्स, भोपाल 13. बंसल टेक प्रोफेशनल्स, भोपाल 14. बंसल पाथवे (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) भोपाल 15. बंसल वन, भोपाल