एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम साढ़े सात बजे लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा, "हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है। मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।"

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम साढ़े सात बजे लेंगे शपथ
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है। मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।

30 जून 22। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। ऐसे में एकनाथ शिंदे शाम 7 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज सिर्फ एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

उनके बागी समूह का समर्थन भाजपा करेगी। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन था। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को देखते हुए फैसला लिया है।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस ने कहा, "हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है। मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।"

कौन हैं एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे शुरुआत से ही शिवसेना से जुड़े रहे और वर्तमान में ठाणे की पछपाखडी विधानसभा सीट से विधायक हैं। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधान सभा में लगातार 4 बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में निर्वाचित हुए हैं। एकनाथ शिंदे पर भी बाला साहेब ठाकरे का बड़ा प्रभाव था। वह 1980 के दशक में शिवसेना में शामिल हुए थे। साल 2004 में एकनाथ शिंदे ने पहली बार ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।

उद्धव ने दे दिया था इस्तीफा
सीएम उद्धव ठाकरे को आज अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन उन्होंने बुधवार को ही अपना इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल कोश्यारी के महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देने के बाद आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन इस आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। लेकिन कोर्ट ने भी बहुमत साबित कर सरकार बनाने की बात कही जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।