दिवाली पर तोहफाः केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा बोनस

30.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 3737 करोड़ मंजूर 

दिवाली पर तोहफाः केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा बोनस

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की मंजूरी दे दी। इससे केंद्र के 30.67 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। दशहरे से पहले बोनस की पूरी रकम एक किस्त में दे दी जाएगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

त्यौहारी सीजन में पैसा आने से बाजार में मांग बढ़ेगी
बोनस का फायदा रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस, ईपीएफओ और ईएसआईसी जैसे संस्थानों के 16.97 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13.70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि त्यौहारों के सीजन में लोग ज्यादा खर्च कर सकें। सरकार का कहना है कि मिडिल क्लास के हाथ में पैसा जाने से बाजार में मांग बढ़ेगी और इकोनॉमी को फायदा होगा।