कोर्ट का अजीब फैसला सुनकर मां-बाप से लिपटकर रो पड़ी ये हिंदू लड़की

जब कोर्ट ने चंदा को माता-पिता के साथ नहीं जाने दिया, तो वो कोर्ट परिसर में ही उनसे लिपटकर रो पड़ी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब चंदा का किडनैप हुआ था, तब उसकी मां ने कहा था कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। मुझे अब उम्मीद है कि सरकार और अदालत उनके साथ न्याय करेगी। लेकिन अब ऐसा भी नहीं हुआ।

कोर्ट का अजीब फैसला सुनकर मां-बाप से लिपटकर रो पड़ी ये हिंदू लड़की
पाकिस्तान में इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आशंका है कि यहां हर साल कम से कम 1000 अल्पसंख्यक लड़कियों, जिनमें ज्यादातर हिंदू और कम उम्र की लड़कियां हैं, को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया जाता है। वहीं, अधिक उम्र के मुस्लिम पुरुषों से शादी कर दी जाती है।

22 अक्टूबर 22।पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार खासकर हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़े इस मामले में कोर्ट के आदेश ने खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। यह पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं है। कोर्ट ने एक हिंदू नाबालिग लड़की चंदा मेहराज (Chanda Maharaj-15 वर्ष) को उसके ही किडनैपर को सौंपने का फैसला सुनाया है। चंदा मेहराज को पुलिस द्वारा छुड़ाए जाने के एक दिन बाद ही एक पाकिस्तानी अदालत ने फैसला सुनाया कि उसे अपने मुस्लिम पति के पास वापस जाना चाहिए। हालांकि जब विरोध हुआ, तब अदालत ने चंदा मेहराज को  मेडिकल जांच के लिए सेफ हाउस में भेजा है।

चंदा मेहराज का 13 अक्टूबर, 2022 को को सिंध के हैदराबाद शहर से शमन मैगसी बलूच नाम के आदमी ने अपहरण कर लिया था। बाद में चंदा मेहराज को कराची पुलिस ने हफ्ते भर बाद कराची शहर में किराए के एक घर से बरामद किया था।

हालांकि उसकी किडनैपिंग को लेकर भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। चंदा मेहराज का अपहरण तब कर लिया गया था, जब वह घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसका अपहरण अक्टूबर 2022 को हुआ था। लेकिन परिजनों का आरोप है कि घटना 12 अगस्त को हुई थी।

अब पाक कोर्ट ने हिंदू लड़की को अगवा करने वाले शमन के फेवर में ही फैसला सुनाया है। अदालत ने चंदा को अपने माता-पिता के साथ जाने की इजाजत नहीं दी, जबकि उसे जबरिया शौहर के साथ जाने का आदेश सुना दिया। हालांकि बाद में थोड़ा बदल दिया।

चंदा को कराची की अदालत में पेश किया गया था। चंदा ने कोर्ट में बयान दिया था कि अपहरण के बाद उसे कराची ले जाया गया। वहां जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस द्वारा उसे छुड़ाए जाने से पहले एक सप्ताह तक उसका बार-बार यौन शोषण हुआ। मारपीट की गई।