परमाणु बम बनाने के कितना करीब है ईरान, क्या है इस पर विशेषज्ञों की राय

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने हाल ही में चेतावनी दी है कि ईरान के पास पर्याप्त मात्रा में इतना यूरेनियम है कि वो कुछ हफ्तों में परमाणु बम बना सकता है। लेकिन वो वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहता।

परमाणु बम बनाने के कितना करीब है ईरान, क्या है इस पर विशेषज्ञों की राय
विश्व की परमाणु शक्तियां महज एक परमाणु बम को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देती हैं। इससे कोई युद्ध भी नहीं लड़ा जा सकता है। यह इसलिए भी पर्याप्त नहीं है क्योंकि सभी को पता है कि जो परमाणु संपन्न देश हैं उनके पास ऐसे कई बम होंगे और एक बम वाले देश को नुकसान पहुंचाया सकता है।

18 सितंबर 22। क्या ऐसा हो सकता है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम वास्तव में सैन्य उद्देश्यों के लिए है? अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) ने शायद ऐसा ही कुछ संदेह पिछले हफ्ते पेश की गई एक रिपोर्ट में जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान 2015 में तय की गई सीमा से ज्यादा यूरेनियम संवर्धन जारी रखे हुए है। यह सीमा ईरान के साथ चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी और यूरोपीय संघ के एक समझौते में तय हुई थी। लेकिन अगस्त के अंत तक ईरान के संवर्धित यूरेनियम का भंडार करीब 3,940 किग्रा तक पहुंच गया जो कि समझौते के तहत तय की गई सीमा से करीब 19 गुना ज्यादा है।

एक परमाणु बम होने का मतलब(what does it mean to be an atomic bomb)

हैम्बर्ग स्थित GIGA इंस्टीट्यूट फॉर मिडिल ईस्ट स्टडीज के एक शोधकर्ता मोहम्मद बाघेर फॉरो कहते हैं कि यह सही है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने भर का पर्याप्त यूरेनियम होगा। वो कहते हैं, "हालांकि यह सिर्फ एक परमाणु बम के लिए ही पर्याप्त होगा, न कि कई बम बनाने के लिए। सैन्य रूप से (any special significance of an atomic bomb) एक परमाणु बम की कोई खास अहमियत नहीं है। विश्व की परमाणु शक्तियां महज एक परमाणु बम को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देती हैं। इससे कोई युद्ध भी नहीं लड़ा जा सकता है। यह इसलिए भी पर्याप्त नहीं है क्योंकि सभी को पता है कि जो परमाणु संपन्न देश हैं उनके पास ऐसे कई बम होंगे और एक बम वाले देश को नुकसान पहुंचाया सकता है।”