मकर संक्रांति उत्सव में हुआ मराठी भाषी प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक शेजवलकर व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

मकर संक्रांति उत्सव में हुआ मराठी भाषी प्रतिभाओं का सम्मान

ग्वालियर। महाराष्ट्र समाज जयेंद्रगंज के तत्वावधान में गत दिवस मराठी भाषी समाज की विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक शेजवलकर व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी ने प्रतिभाओं का सम्मान किया।

सम्मानित प्रतिभाओं में उमा ताई कंपूवाले, प्रोफेसर मंजरी पंडित, कुणाल जयसिंह सूर्यवंशी, राजेंद्र शिंदे, अंगद अभ्यंकर, प्रशांत चौहान, अनीता करकरे, सुचित्रा खोकले, श्रेया पटवर्धन, समर्थ सोमनी एवं दिव्यांशी पाटिल शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ दंपत्ति सुधा मधुकर तैलंग ने तिल गुड़ का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन संस्था के सचिव नितीन वालाम्बे ने किया।