दक्षिण अफ्रीका में मिला नया वैरिएंट नियोकोव, वुहान के वैज्ञानिकों का दावा- जा सकती है हर 3 मरीज में से 1 की जान

रूस की न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के अनुसार यह वैरिएंट नया नहीं, 2012 और 2015 में पश्चिम एशियाई देशों में इसके मिले थे मरीज

दक्षिण अफ्रीका में मिला नया वैरिएंट नियोकोव, वुहान के वैज्ञानिकों का दावा- जा सकती है हर 3 मरीज में से 1 की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओमिक्रॉन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में नया वैरिएंट नियोकोव मिला। इस नए वैरिएंट नियोकोव ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन स्थित वुहान के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है। इसके संक्रमण से हर तीन मरीजों में से एक की जान जा सकती है। रूस की न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के अनुसार यह वैरिएंट नया नहीं है। यह कोरोना वैरिएंट मर्स कोव वायरस से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशियाई देशों में इसके मरीज मिले थे। दक्षिण अफ्रीका में अभी यह नियोकोव वैरिएंट चमगादड़ के अंदर देखा गया है। पहले पशुओं में ही देखा गया था। अभी ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट (ba.2) भारत सहित 40 देशों में दस्तक दे चुका है। यह वैरिएंट बहुत तेजी से दुनिया के बाकी देशों में भी फैल सकता है।