कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट- महिलाएं तय कर सकती हैं क्या पहनें, चाहे वह बिकिनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो

हिजाब पहनने के विवाद पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के स्कूलों को अगले 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट- महिलाएं तय कर सकती हैं क्या पहनें, चाहे वह बिकिनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को इस बात की आजादी देता है कि वे अपने कपड़े का चुनाव कर सकती हैं, चाहे वह बिकिनी, घूंघट, जींस या हिजाब हो। प्रियंका गांधी का कमेंट इसलिए खास है कि कर्नाटक के स्कूलों में मुस्लिम लड़कियों द्वारा हिजाब पहनने पर विवाद हो गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के स्कूलों को अगले 3 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है। प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में हिजाब मुद्दे पर हुए बवाल को अपने चुनाव नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं से भी जोड़ा है। कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई है। कर्नाटक हाईकोर्ट हिजाब मामले पर सुनवाई कर रहा है। मुस्लिम छात्राओं ने क्लासरूम के भीतर हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।