सीरम ने कोरोना वैक्सीन कोवीसील्ड का इमरजेंसी अप्रूवल मांगा 

देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख से कम हुई

सीरम ने कोरोना वैक्सीन कोवीसील्ड का इमरजेंसी अप्रूवल मांगा 

फाइजर के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) ने भी कोवीशील्ड के इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है। सीआईआई इंस्टीट्यूट देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई है, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीरम ने रविवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के पास इसके लिए आवेदन किया है। भारत में अब तक 96.73 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

सीआईआई ने कोवीसील्ड का बनाया 4 करोड़ डोज
सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड के 4 करोड़ डोज बना चुका है। सुरक्षा के लिहाज से कोवीशील्ड के ट्रायल में कोई विपरीत असर सामने नहीं आया। वैक्सीन एक टार्गेटेड पॉपुलेशन को दी जा सकती है। सीरम दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। कंपनी ने कसौली स्थित सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी को टेस्टिंग के लिए वैक्सीन के 12 बैच सौंपे हैं। 4 दिसंबर को अमेरिकी कंपनी फाइजर ने भारतीय ड्रग कंट्रोलर से अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्रूवल मांगा था। फाइजर की वैक्सीन लगाए जाने को न्ज्ञ और बहरीन ने मंजूरी दे दी है। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि देश में कोई भी वैक्सीन तभी लाई जाएगी, जब वह यहां क्लीनिकल ट्रायल्स पूरे कर ले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर या उसकी सहयोगी कंपनी ने ऐसे किसी भी ट्रायल से इनकार किया था। अफसरों का कहना है कि क्ब्ळप् चाहे तो लोकल क्लिनिकल ट्रायल में छूट दे सकता है। चीन ने 4, रूस ने 2 और यूके ने 1 वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिए हैं। 

एक्टिव केस में लगातार गिरावट जारी 
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 96.76 लाख हो गया है। रविवार को 32 हजार 272 केस आए, 38 हजार 225 मरीज ठीक हुए और 370 की मौत हुई, जबकि एक्टिव केस 6325 कम हो गए। अब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या चार लाख से कम 3.95 लाख हो गई है। अब तक 91.38 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.40 लाख की मौत हो चुकी है। 

सीएम अमरिंदर सिंह ने वैक्साीन में पंजाब को प्राथमिकता देने पीएम को पत्र लिखा 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 वैक्सीन वितरण में पंजाब को प्राथमिकता देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि पंजाब में मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। यहां ज्यादा लोग उम्रदराज हैं और अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।
रूसी वैक्सीन स्पुतनिक ट का पुणे में क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार स्पुतनिक ट वैक्सीन के 10 करोड़ डोज खरीदेगी। यह वैक्सीन रूस की कंपनी ने तैयार की है। डीसीजीआई ने जायडस कैडिला को वैक्सीन जाईकोव-डी के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है।जाईकोव-डी अब देश की तीसरी वैक्सीन है जिसका तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इससे पहले भारत बायोटेक और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दी गई थी। जायडस का ट्रायल दिसंबर में 20 से 25 सेंटर्स पर 250 वॉलंटियर्स पर होगा। केरल के लोकल बॉडी इलेक्शन के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवजोत कालरा ने बताया कि स्टेट इलेक्शन कमीशन (ैम्ब्) ने पहली बार कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए पोस्टल बैलेट जारी करने का फैसला किया है।

इन 5 राज्यों में कोराना के ये रहे हालात
दिल्ली में रविवार को 2706 लोग संक्रमित मिले। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा बीते 18 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 19 नवंबर को 2154 केस आए थे। राजधानी में रविवार को 4622 लोग ठीक हुए और 69 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 92 हजार 250 हो गया। इनमें से 24 हजार 693 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 57 हजार 914 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9643 हो गई है। मध्यप्रदेश में 1455 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1585 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 14 हजार 505 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 391 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 97 हजार 777 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3337 हो गई है। गुजरात में 1455 नए मामले सामने आए। 1485 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 18 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 595 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 112 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4081 हो गई है। राजस्थान में 2089 लोग संक्रमित पाए गए। 2818 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 80 हजार 585 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 427 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 55 हजार 729 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2429 हो गई है। महाराष्ट्र में 4757 लोग संक्रमित मिले। 7486 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 52 हजार 266 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 17 लाख 23 हजार 370 लोग ठीक हो चुके हैं। 80 हजार 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 47 हजार 734 हो गई है।