महिला ने राहुल से कहा- कर्ज माफी का वादा करो, MP में सरकार बन जाएगी

महिला ने राहुल से कहा- कर्ज माफी का वादा करो, MP में सरकार बन जाएगी
राहुल की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा बीते रोज बुरहानपुर जिले के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

24 नवंबर 22।  ‘भारत जोड़ो जब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रुस्तमपुर गांव से गुजरी, तब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक बुजुर्ग महिला ने राहुल को सुझाव दिया कि अगर वह चाहते हैं कि राज्य में सालभर बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने तो उन्हें किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर देनी चाहिए।

अनीता महाजन (63) ने बताया कि मैंने राहुल गांधी से कहा कि अगर वह किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करते हैं तो राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बिल्कुल बनेगी। महाजन ने राहुल को रासायनिक खाद और रसोई गैस के दाम घटवाने के साथ विधवाओं की सरकारी पेंशन बढ़वाने के प्रयास करने का सुझाव भी दिया।

गौरतलब है कि 2018 में मध्य प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनावों से पहले, राहुल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा का किसान मतदाताओं के बीच खासा असर देखा गया था और कांग्रेस 15 साल के लंबे अंतराल के बाद सूबे की सत्ता में लौटी थी।