“मदद की आस लेकर पहुंची बहू को सास ने पेट्रोल डालकर ज़िन्दा जलाया, मामला दर्ज”

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, Dying declaration के आधार पर पति और सास समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज. सास गिरफ़्तार पति फ़रार

TLS :- ग्वालियर में एक सास ने 2 महीने के पोते और बहू को आग लगा दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। महिला अपने बेटे को लेकर सास के पास खर्च मांगने पहुंची थी, तभी सास ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला बचने के लिए अपने बेटे को गोद में लेकर सड़क पर भागी। वह 90% तक झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और गायब हो गए। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया करिश्मा शिवहरे  ने 2 साल पहले वासु शिवहरे से लव मैरिज की थी।  दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। ससुराल वालों की भी नाराजगी की वजह से करिश्मा को उसका पति ससुराल के घर के करीब ही किराए से मकान लेकर रह रहा था। 2 महीने पहले करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद वासु ने घर पर पैसे देने बंद कर दिए। वह ठीक से बेटे का पालन-पोषण नहीं कर पा रही है। गुरुवार शाम वह सास नजनी शिवहरे के पास मदद की आस लेकर पहुंची थी कि पोते को देखकर उनका पसीज जाएगा। जब उसने खर्च के लिए रुपए मांगे तो सास नाराज हो गई। और मां बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें दोनों झुलसे हैं  और गंभीर अवस्था में उन्हें जेएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और पति की तलाश की जा रही है।