बिटिया पूजन के साथ हुआ तानसेन समारोह का शुभारंभ, प. सतीश व्यास को तानसेन सम्मान

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर , संभागायुक्त आशीष सक्सेना जी , संस्कृति विभाग के संचालक आदित्य त्रिपाठी ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किया।

बिटिया पूजन के साथ हुआ तानसेन समारोह का शुभारंभ, प. सतीश व्यास को तानसेन सम्मान , अभिनव कला परिषद भोपाल को प्रदान किया गया राजा मानसिंह तोमर सम्मान :-
देश के प्रख्यात सन्तूर वादक प. सतीश व्यास को वर्ष 2020 का तानसेन सम्मान प्रदान किया गया। तानसेन समाधि परिसर में आयोजित गरिमापूर्ण भव्य समारोह में मध्यप्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर , ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर , संभागायुक्त आशीष सक्सेना जी , संस्कृति विभाग के संचालक आदित्य त्रिपाठी ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किया।उनके साथ ही संगीत कला के क्षेत्र में समर्पित संस्था भोपाल की अनुभव कला परिषद को राजा मान सिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह से पहले संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने बेटियों का पूजन करकर तानसेन समारोह 2020 का शुभारंभ किया।