आज का राशिफल

संकट मोचन मारुति नंदन सभी पर कृपा बरसाएंगे

आज का राशिफल

मेष : आज के दिन का आरंभ नए काम को लेकर आपको उत्साहित करने वाला होगा।: आज काम पूरा नहीं होने से आप असंतुष्ट ाह सकते हैं। आज आप किसी बात की दुविधा में रह सकते हैं। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार की समस्या हो सकती है। धार्मिक कामों के पीछे भी धन खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा, परंतु दोपहर के बाद कुछ अनुकूलता आ सकती है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा

मिथुन : आज नए मित्र बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन कर सकते हैं। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। दोपहर के बाद कुछ सावधानीपूर्वक आप समय गुजारें। धर्म, कर्म करने में अरुचि हो सकती है। आज किसी के झगड़े में न पड़ें। धन से जुड़े लेन-देन न करें।

कर्क : ज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आज आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में नरमी आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज दोपहर बाद शारीरिक ताजगी से मन खुश रहेगा और काम में मन लगेगा। व्यापार करने वाले और नौकरीपेशा लोग किसी खास मीटिंग में व्यस्त रह सकते हैं।

सिंह : आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ और चिंता में रह सकते हैं। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। व्यापार में कुछ बड़ा प्लान करेंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे।

कन्या : आज नए काम और प्रवास न ही करें तो बेहतर होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में आज सिद्धि प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता का अनुभव होग।. क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इससे आपका काम बिगड़ सकता है, इसका ध्यान रखें। व्यापार में पार्टनर से बहसबाजी से बचें। आज धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

तुला : आज के दिन की शुरुआत आनंद के साथ होगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। आ यात्रा का योग बन रहा है। दोपहर के बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नए काम की शुरुआत आज न ही करें तो अच्छा होगा।

वृश्चिक : आज आप किसी खास बौद्धिक काम में व्यस्त रहेंगे। लोगों के साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। धन से सम्बंधित आयोजन के लिए समय शुभ है। दोपहर बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बाहर खाने-पीने का मजा ले पाएंगे। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। परिवार के साथ दिन अच्छा कटेगा।

धनु : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें। अधिक मेहनत के बाद भी काम में सफलता कम मिलेगी। इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा। दोपहर बाद समय आपके अनुकूल होने की संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार के लिए मीटिंग अच्छे से कर पाएंगे।

मकर : आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें। किसी भी काम में शीघ्र निर्णय ना लें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में शालीनता का ध्यान रखें। काम की सफलता के लिए आज ज्यादा प्रयास करना होगा।

कुंभ : आज आवश्यक काम का निर्णय न लें, इसका ध्यान रखें। नए काम की शुरुआत के लिए समय अभी इंतजार करने का है। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास में आज सफलता नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है।

मीन : आज अधिक धन खर्च हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं। किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक विषय में संभलकर चलें। आज व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। आज मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है।