सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट: निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपए डूबे

सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट: निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपए डूबे

मुंबई. घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। सेंसेक्स में लगातार पांच दिनों से गिरावट जारी है।  आज यानी सोमवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1900 अंक टूट गया और निफ्टी में भी 550 अंक से अधिक की गिरावट आई, जो 17,000 पर कारोबार कर रहा है। निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपए डूब गए। जोमैटो, पेटीएम और नायका कंपनियों के स्टॉक में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को 59,023 अंक पर खुला था और इसका निचला स्तर 57,117 पर था। 30 कंपनियों के शेयर्स गिरावट में हैं। वहीं एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी, विप्रो और एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। टाइटन, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील आदि कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखी गई। निफ्टी में मारुति और ओएनजीसी बढ़त में रहे।