न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट का कराई इमरजेंसी लैंडिग

फ्लाइट का एक इंजन बीच रास्ते में फेल,पायलट्स ने सिडनी एयरपोर्ट पर विमान को किया सुरक्षित लैंड

न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही फ्लाइट का कराई इमरजेंसी लैंडिग

सिडनी। न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही कंतास एयरलाइन की QF144 फ्लाइट का एक इंजन बीच रास्ते में फेल हो गया। जिसके बाद प्लेन की सिडनी में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। सभी 145 यात्री सुरक्षित हैं। गार्जियन की खबर के मुताबिक, पायलट्स की ओर से इमरजेंसी स्थिति वाला मेडे अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद सिडनी एयरपोर्ट पर फायर बिग्रेड, डॉक्टर, एम्बुलेंस और बचावकर्मी पहुंच गए थे। पायलट्स ने अपनी सूझ-बूझ से एक इंजन के सहारे ही प्लेन को सुरक्षित लैंड करा लिया। अब इंजन फेल होने की घटना की जांच की जा रही है।


बोइंग 737 श्रेणी के इस प्लेन ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 145 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी। तस्मान सागर के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। एक घंटे में प्लेन ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सुरक्षित लैंडिग कर ली। फ्लाइट रडार के डाटा के मुताबिक, उड़ान के दौरान प्लेन की ऊंचाई और स्पीड कम हुई थी।

कंतास एयरलाइन के लिए इमरजेंसी लैंडिग वाली एक महीने में ये दूसरी घटना थी। इससे पहले 23 दिसंबर को सिगांपुर से लंदन जा रही फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिग की थी। प्लेन के कार्गो में धुंआ होने की वजह से प्लेन की अजरबैजान में इमरजेंसी लैंडिग की गई थी।

एक इंजन के साथ उतर सकता है विमान
एयरलाइन की ओर से बताया गया कि बोइंग 737-800 दो इंजन वाला विमान है और सिर्फ एक इंजन के साथ भी सुरक्षित रूप से उतरने में सक्षम है। फिर भी, पैरामेडिक्स को बुलाया गया था और एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस सेवाओं को स्टैंडबाय पर रखा गया था।