अक्टूबर में त्योहारों की बहार, छठ से शुरू हुआ माह, जानें कब कौन सा festival

अक्टूबर में त्योहारों की बहार, छठ से शुरू हुआ माह, जानें कब कौन सा festival
इस बार अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को है। लेकिन, 25 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जा रही है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी। उसी दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को ही सर्वमान्य रूप से पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

1 अक्टूबर 22 अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में इस महीने एक के बाद एक त्योहार भी आने वाले है। हम बात कर रहे है अक्टूबर में आने वाले त्योहारों के बारें में। जो कि नवरात्रि के छठें दिन से शुरू हो रहा है और दिवाली के त्योहारों के साथ समाप्त होगा। ऐसे में इस महीने महानवमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवाचौथ तो वही दिवाली, छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। आइए जानते हैं किस डेट पर कौन सा त्योहार है।

अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहार (Major fasting festivals of October)

02 अक्टूबर 2022 (रविवार)- भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन

03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन

04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण

05 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) - पापांकुशा एकादशी व्रत

07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - आश्विन शुक्र प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत

13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत

15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत

17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत

22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) - धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत

24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक अमावस्या

26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी

30 अक्टूबर 2022 - छठ पूजा

नोट- इस बार अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को है। लेकिन, 25 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जा रही है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी। उसी दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को ही सर्वमान्य रूप से पूरे देश में (Diwali on 24th October)दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष विधि विधान के अनुसार, संजोग कुछ ऐसा बना है कि नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है वो भी इसी दिन है।

दीपावली पर तिथि का संयोग (date coincidence on diwali)
रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।
24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी और अमावस्या तिथि आरंभ होगी।
अमावस्या तिथि 25 तारीख को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी।