जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने

एक जनवरी को संभालेंगे जल, थल और नौसेना के प्रमुख का पद

जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने

जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद संभाला। इससे पहले वे थलसेना के प्रमुख थे। इनका ओहदा 4 स्टार जनरल का है। जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को हुआ था, अभी वे 61 साल के हैं। 2023 में 65 साल के होंगे। इस लिहाज से उनके पास सीडीएस पद पर रहने के लिए कम से कम 3 साल का समय है। सैम मानेकशॉ को सीडीएस बनाना चाहती थीं इंदिरारू थलसेना में केएम करियप्पा और सैम मानेकशॉ को फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी। 1971 के युद्ध के बाद तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी मानेकशॉ को सीडीएस बनाना चाहती थीं। तब वायुसेना-नौसेना प्रमुखों ने आपत्ति जताई थी। उनका तर्क था कि इससे वायुसेना और नौसेना का कद घट जाएगा।