ISRO ने रचा इतिहास, एक बार में 36 सैटेलाइट को किया अंतरिक्ष में स्थापित

ISRO ने रचा इतिहास, एक बार में 36 सैटेलाइट को किया अंतरिक्ष में स्थापित
इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को सबसे भारी रॉकेट लॉन्चिंग के लिए तैयार किया गया था। एलवीएम3-एम2 मिशन इसरो की ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के लिए पहला कमर्शल मिशन था। इस मिशन के तहत वनवेब के 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाया गया। उपग्रहों का कुल प्रक्षेपण द्रव्यमान 5,796 किलोग्राम था।

23 अक्टूबर 22। इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने शनिवार देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर अपने अब तक के सबसे भारी लिफ्ट रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 को लॉन्च किया। इसका नाम बदलकर एलवीएम3 एम2 कर दिया गया है। इसमें 36 ‘वनवेब’ उपग्रह हैं। इन सभी उपग्रहों को सफलता से पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

एलवीएम 3 एम2 रॉकेट 43.5 मीटर लंबा और 644 टन वजनी है। यह 8 हजार किलो वजन ले जाने में सक्षम है। वनवेब, भारत भारती ग्लोबल और यूके सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

एलवीएम3 एम2 तीन चरण वाला रॉकेट है। इसमें पहले चरण में तरल ईंधन से दो स्ट्रैप ठोस ईंधन द्वारा संचालित मोटर्स पर दूसरा तरल ईंधन द्वारा और तीसरा क्रायोजेनिक इंजन है। इसरो के भारी लिफ्ट रॉकेट की क्षमता एलईओ तक 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) तक चार टन है।

1999 से शुरू होकर इसरो ने अब तक 345 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है। 36 वनवेब उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण से यह संख्या अब 381 हो गई है। वनवेब के 36 उपग्रहों के एक और सेट को जनवरी 2023 में कक्षा में स्थापित करने की योजना है। यह जीएसएलवी एमके-3 का पहला कमर्शल लॉन्चिंग है। पहली बार कोई भारतीय रॉकेट लगभग छह टन का पेलोड लेकर गया हैा। इसी तरह, वनवेब ने भी पहली बार अपने उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए एक भारतीय रॉकेट का उपयोग किया है।