इस शख्स की जासूसी से बिहार की राजनीति में आई सुनामी, डूबी भाजपा

इस शख्स की जासूसी से बिहार की राजनीति में आई सुनामी, डूबी भाजपा
श्याम सुंदर कुमार उर्फ मोनी सिंह ( गले में मफलर डाले)जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। कहा तो यह जाता है कि आरसीपी सिंह का पर्सनल स्टाफ था। बेहद करीबी होने की वजह से उसकी घर में डायरेक्ट एंट्री थी। वह हर समय आरसीपी सिंह के साथ साए की तरह रहता था।

12 अगस्त 22। बिहार की नई सरकार के गठन के दो घंटे बाद ही JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने RCP सिंह और बीजेपी के मंसूबों का खुलासा कर दिया। उन्होंने उस शख्स का नाम लिया, जो RCP सिंह के साए की तरह रहता था और पार्टी के खिलाफ उनकी हर एक्टिविटी जदयू को बता रहा था। उन्होंने उस शख्स का नाम मोनी बताया और बोले थे कि हम उसे मीडिया के सामने जल्द पेश करेंगे।(Tsunami in Bihar's politics due to this man's spying, BJP drowned)

लेकिन उसके पहले हमने उस शख्स को ढूंढ निकाला, जिसने RCP सिंह और भाजपा के बीच पक रही खिचड़ी की जानकारी ललन सिंह और पार्टी तक पहुंचाई। मोनी आरसीपी सिंह का बेहद नजदीकी था। उनके स्टाफ के तौर पर काम करता था। वह घर की सदस्य की तरह था, लेकिन काम JDU के लिए कर रहा था। आरसीपी सिंह के बंगले में मिलने आने वाले बीजेपी नेताओं की हर बातचीत जदयू की टॉप लीडरशिप तक पहुंचाता था। इसी इनपुट पर जदयू में आरसीपी सिंह एक्सपोज हो गए और रातोंरात बिहार की सत्ता बदल गई।

याद, करिए सरकार बदलने के दो दिन पहले ललन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था, आरसीपी सिंह दूसरे चिराग पासवान बन रहे थे। उसके घर से साजिश रची जा रही थी। इसका खुलासा उचित समय पर हम करेंगे। उस समय उन्होंने इशारे में पूरी साजिश बता दी थी, लेकिन पूरा खुलासा नहीं किया था।

क्या प्लान था, जो मोनी ने जदयू को बताया

जिस दिन महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसी दिन ललन सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 24 घंटा वो आदमी (मोनी सिंह) RCP सिंह के साथ रहता था। दिन में भी, रात में भी। नीतीश कुमार जब बाढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा करते थे तब उसके पिता JDU के कार्यकर्ता थे। जब उनका पूरा षड्यंत्र समझा तो भाग के वहां यहां आ गया। यहां आकर उसने बताया कि वहां बड़ा षड्यंत्र हो रहा है। एक दिन छोड़कर BJP के बिहार प्रभारी 10।30 बजे रात में RCP सिंह के पास आते थे। वो RCP सिंह को लिस्ट देते थे कि इन सभी को टिकट दिलवा दीजिए। जीत गया तो आपका आदमी रहेगा और हार गया तो नीतीश कुमार कमजोर होंगे। जब ललन सिंह ने सवाल किया गया कि वह शख्स कहां है, तो उन्होंने कहा कि बोकारो गया हुआ है। उसे जल्द पेश करेंगे।

जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है

श्याम सुंदर कुमार उर्फ मोनी सिंह जदयू से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। कहा तो यह जाता है कि आरसीपी सिंह का पर्सनल स्टाफ था। बेहद करीबी होने की वजह से उसकी घर में डायरेक्ट एंट्री थी। वह हर समय आरसीपी सिंह के साथ साए की तरह रहता था।

जिला परिषद का चुनाव लड़ चुका है

फतुहा के क्षेत्र नंबर-34 से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुका है। हालांकि वह जीत नहीं पाया। आरपीसी सिंह को एक्सपोज करने के संबंध में ललन सिंह के दावे को लेकर श्याम सुंदर कुमार उर्फ मोनी सिंह से बात करने की कोशिश की, लेकिन मोनी का फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।

कुर्सी के लिए झूठ बोल रहे हैं : भाजपा

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ये सारे लोग कुर्सी के लिए झूठ बोल रहे हैं। इनकी प्रकृति झूठ बोलना और शासन करना है। सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। इस तरह के एक कैरेक्टर हैं नीतीश कुमार। JDU पहले थी। अब मतलब हो गया जनता का दमन और उत्पीड़न करके मुख्यमंत्री बने रहना। नीतीश कुमार दारू और बालू में राज्य को उलझाए रहे हैं। वे कुर्सी कुमार हैं।