एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह यूपी में करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस पार्टी ने बनाया स्टार प्रचारक, सूची में प्रदेश से दो नेताओं का नाम, जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दूसरे विधायक जयवर्धन शामिल हैं

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह यूपी में करेंगे चुनाव प्रचार

गुना/भोपाल। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने विधायक जयवर्धन सिंह को यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहली बार है, जब वे दूसरे राज्य में पार्टी के लिए मतदाताओं से वोट के लिए गुहार लगाएंगे। अभी तक जयवर्धन के पिता एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रचार करते रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची 3 मार्च को होने वाले छठवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए जारी हुई है। एमपी से दो नाम सूची में शामिल हैं, एक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है और दूसरा नाम जयवर्धन सिंह का है।