500 किलोमीटर तक मारक क्षमता  रखने बाली 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

परीक्षण ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया

500 किलोमीटर तक मारक क्षमता  रखने बाली 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

प्रलय मिसाइल की रेंज 350-500 किलोमीटर है और यह 500-1000 किलो पेलोड ले जाने में सक्षम है।  

भारत ने मंगलवार को सफलतापूर्वक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का परीक्षण किया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। बता दें कि प्रलय मिसाइल डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई है। अधिकारियों ने बताया यह परीक्षण सुबह 9.50 बजे किया गया और इसने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया।