ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी और दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया  टीम सेमीफाइनल में पहुंची

क्रिकेट के भगवान भी हुए खुश

ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी और दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया  टीम सेमीफाइनल में पहुंची

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के 39वें मैच को केवल एक नाम से याद किया जाएगा। मुंबई के वानखेड़े में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने एक अद्वितीय पारी खेली, जिसे कई वर्षों तक क्रिकेट प्रेमियों के दिल में सजीव रहने की संभावना है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 292 रन के लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन एक समय पर 91 रन पर सात विकेट खो दिए थे, और दिखाई दे रहा था कि अफगानिस्तान बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैक्सवेल ने उन्हें रोक दिया। वह वानखेड़े में बड़ी तेजी से चौके-छक्कों की बौछार की और अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेहाल कर दिया, और अपने दोहरे शतक के साथ टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के मारकर 201 रन बनाए। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी मैक्सवेल की प्रशंसा की है

 

मैच में क्या हुआ?

मैक्सवेल की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। उसके आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ 12 अंक हैं। टीम का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 291 रन बनाए थे। इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 129 रन की पारी खेली थी। वह अफगानिस्तान के लिए विश्व कप में छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

वहीं, राशिद खान 18 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर 293 रन बनाए। इसमें से 201 रन अकेले मैक्सवेल के थे। उनके अलावा डेविड वॉर्नर 18, ट्रेविस हेड शून्य, मिचेल मार्श 24, मार्नस लाबुशेन 14, जोश इंग्लिस शून्य, मार्कस स्टोइनिस छह, मिचेल स्टार्क तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल और कमिंस के बीच 170 गेंद में 202 रन की नाबाद साझेदारी हुई।