छठ पूजा 2023: इस तिथि से होगी शुरूआत, जानें सही तिथि और कथा।

छठ पूजा की तैयारियां शुरू, जानिए इस साल की तिथियां और कथा

छठ पूजा 2023: इस तिथि से होगी शुरूआत, जानें सही तिथि और कथा।

14 नवंबर 2023: दिवाली के बाद छठ पूजा का इंतजार बेसब्री से होने लगा है। छठ पर्व का हिंदू धर्म विशेष महत्व है। बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छठ का पर्व घूमधाम से मनाया जाता है।

 

पंचांग के अनुसार कार्तिक छठ पूजा 2023 की शुरूआत 17 नवंबर 2023, शुक्रवार से होगी। छठ का पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है।

 

छठ पूजा की तिथियां:

  • नहाय-खाय: 17 नवंबर, शुक्रवार
  • खरना: 18 नवंबर, शनिवार
  • डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य: 19 नवंबर, रविवार
  • उगते हुए सूर्य को अर्घ्य: 20 नवंबर, सोमवार

छठ की कथा:

पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मईया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है।

मान्यता के अनुसार छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। व्रत करने वाले मां गंगा और यमुना या किसी नदी या जलाशयों के किनारे आराधना करते हैं। इस पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है।

 छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है। यह पर्व संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए मनाया जाता है। इस पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है।