रूस-यूक्रेन युद्ध खतरनाक मोड में, कीव से लवीव तक 75 मिसाइलों की बारिश

रूस-यूक्रेन युद्ध खतरनाक मोड में, कीव से लवीव तक 75 मिसाइलों की बारिश
पश्चिमी देश जिस तरह उक्रेन की मदद कर रशिया को उकसा रहे हैं, उससे परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। यूक्रेन के कंधे पर बंदूक रखकर पश्चिमी देश रूस की छबि को गंभीर नुकसान पहुंचा चुके हैं। यह सिलसिला जल्द थमता दिख भी नहीं रहा है। ऐसे में यूक्रेन पर परमाणु हमले से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।

10 अक्टूबर 22।  रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Russia named Ukraine's capital Kyiv)समेत पूरे देश के कई इलाकों पर अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के मुताबिक रूस ने 75 मिसाइलें दागी हैं। कीव के कई इलाकों में जोरदार विस्फोट की आवाजें सुनाई दी हैं। रूसी हमलों से कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है। रूस ने कई महीने के बाद कीव पर हमला बोला है। रूसी सेना ने कीव के अलावा पोलैंड सीमा पर स्थित लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्की समेत कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि क्रीमिया के पुल को विस्फोट करके उड़ाए जाने के बाद रूस ने यह जवाबी हमला शुरू किया है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल पर हमले को आतंकी घटना करार दिया था।

क्रीमियन ब्रिज पर हमला यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने दिया अंजाम

सड़क पुल पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जा रही एक ट्रेन के सात ईंधन टैंकों में आग लग गई। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे सड़क पुल के दो हिस्से भी आंशिक रूप से गिर गए। क्रीमियन ब्रिज पर घटना यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसएसयू) द्वारा किया (Ukraine's security service carried out the attack on the Crimean Bridge)गया एक विशेष अभियान था। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यूक्रेन की कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अपने स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि एसएसयू ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ी (Fears of nuclear war increased)