कोरोना का कहरः ओवरऑल एक्टिव केस में गिरावट जारी, 6 लाख के नीचे ही है आंकड़ा

81 लाख के पार हुए संक्रमित, नए संक्रमितों के मामले में केरल टॉप पर

कोरोना का कहरः ओवरऑल एक्टिव केस में गिरावट जारी, 6 लाख के नीचे ही है आंकड़ा

कोरोना के नए केस के मामले में केरल अब टॉप पर पहुंच गया है। यहां हर रोज सबसे ज्यादा 7-8 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 5-7 हजार केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। गुरुवार को केरल में 7 हजार 20 केस आए तो महाराष्ट्र में 5 हजार 902 केस। शुक्रवार को केरल में 6638 नए मामले सामने आए, जबकि महाराष्ट्र में 6190 मरीज मिले। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 81 लाख के पार हो गया है। अब तक 81 लाख 36 हजार 166 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 74 लाख 30 हजार 911 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 681 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुछ राज्यों में भले ही कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है, लेकिन ओवरऑल एक्टिव केस में अब भी गिरावट जारी है। गुरुवार को एक्टिव केस का आंकड़ा छह लाख से कम हो गया है। अब देश में 5 लाख 82 हजार 160 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले 5 अगस्त को देश में 5 लाख 94 हजार एक्टिव केस थे। ये सभी आंकड़े covid19india-org से लिए गए हैं।

इन राज्यों ने कोरोना से लड़ने किए कई इंतजाम 
पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 17 हजार डॉक्टर्स की अलग-अलग टीम बनाई गई है। ये टीम होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे मरीजों को मॉनिटर करेगी। राज्य में अभी 97 हजार 616 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल के एर्नाकुलम शहर में 15 दिनों के लिए धारा-144 बढ़ा दी गई है। लोगों के एक जगह ग्रुप में जुटने पर कानूनी कार्रवाई होगी। जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के नियम में बदलाव किया है। अब हर दिन 7 हजार की बजाय 15 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। नया आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (ठडब्) ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। मुंबई में एपेडमिक एक्ट लागू होने तक मास्क को अनिवार्य किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने बस में सभी सीटों पर पैसेंजर्स को बैठाने की अनुमति दे दी है। अभी तक एक बस में केवल 20 यात्री ही सफर कर सकते थे। देश में इस महीने कोरोना के 29 दिनों में 17 लाख नए केस आए हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 26 लाख रहा था। बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को 5739 और शुक्रवार को रिकॉर्ड 5891 मरीज मिले।

इन 5 राज्यों में कोरोना संक्रमण के ये रहे हालात
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 691 लोग संक्रमित मिले, 1074 लोग रिकवर हुए और 12 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 70 हजार 690 लोग यहां संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 9294 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 58 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2941 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान में 1794 लोग संक्रमित मिले, 2087 लोग रिकवर हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 95 हजार 213 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 15 हजार 251 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 78 हजार 64 लोग ठीक हो चुके हैं। 1898 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। बिहार में शुक्रवार को 1018 संक्रमितों की पहचान हुई। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 15 हजार 964 हो गया है। इनमें 8254 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 6 हजार 625 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1084 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 16 लाख 72 हजार 858 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 6190 नए मामले सामने आए। अब तक 15 लाख 3 हजार 50 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 25 हजार 418 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 837 मरीजों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश में मरीजों की संख्या 4 लाख 80 हजार 82 हो गई है। शुक्रवार को 2187 लोग संक्रमित पाए गए। 2590 लोग रिकवर हुए और 24 मरीजों की मौत हो गई। अभी 24 हजार 431 मरीजों का इलाज चल रहा है।4 लाख 48 हजार 644 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा अब 7007 हो गया है।