रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अपील पर रूस ने सीजफायर का फैसला लिया

रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर

रूस और यूक्रेन के बीच अभी जंग थमा नहीं है। 12 दिन से लगातार युद्ध चल रहा है। रूस ने आज यानी सोमवार को कुछ घंटों के लिए पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीजफायर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अपील पर रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले रूस ने भारतीय नागरिकों को निकलने के लिए यूक्रेन के दो शहरों में 6 घंटे के लिए सीजफायर किया गया था।  आज सुबह रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी क्षेत्रों में बमबारी अभी भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।