दरिंदगी: झारखंड में 5वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने रातभर किया दुष्कर्म

पीड़िता के परिजनोें ने 2 आरोपियों की हाथ-पैर काटने की कोशिश की चैनपुर थाना क्षेत्र के गुमला की घटना, पांचों आरोपी अरेस्ट

दरिंदगी: झारखंड में 5वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने रातभर किया दुष्कर्म

झारखंड के गुमला में 5वीं क्लास की बच्ची के साथ 5 लड़कों ने रातभर गैंगरेप किया। आरोपी बच्ची को घर से अगवा करके ले गए थे। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार को मामले को दबाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित के माता-पिता ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपियों के हाथ-पैर काटने की कोशिश की। दोनों घायल आरोपी जब अस्पताल में भर्ती हुए, तब वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना को लेकर गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित परिजन पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। लड़की को जान से मारने और उसके घर को आग लगाने की धमकी भी दी।

पीड़िता और आरोपी समुदाय में तनाव का माहौल
पीड़ित और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। घटना की जानकारी होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पीड़ित के माता-पिता को मिली तो उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए.