ट्रम्प समर्थकों की हिंसा में महिला की मौत ट्वीटर, एफबी, इंस्टाग्राम पर ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक, परमानेंट बंद करने की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प ने वीडियो में कहा- राष्ट्रपति चुनाव में धोखा हुआ, वहीं सोशल मीडिया साइट्स ने इसे विवादित बताया

ट्रम्प समर्थकों की हिंसा में महिला की मौत ट्वीटर, एफबी, इंस्टाग्राम पर ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक, परमानेंट बंद करने की चेतावनी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं उनके समर्थक लोकतंत्र को ठेंगा दिखा रहे है, जो जनता द्वारा चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन की सत्ता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और हिंसा पर उतारू हो गए हैं। अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। यह साफ नहीं है कि गोली किसने चलाई। इस बीच ट्विटर, फेसबुक ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक कर दिए। सोशल मीडिया साइट्स ने ट्रम्प के एक वीडियो को विवादित बताया। ट्विटर ने चेतावनी दी कि ट्रम्प ने भविष्य में नियम तोड़े तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। ट्रम्प समर्थकों के हंगामे के बाद राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के ऐलान पर सस्पेंस बढ़ा हैं। ट्वीटर ने ट्रम्प के विवादित बयानों से जुड़े 3 ट्वीट हटा दिए। ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले फेसबुक और यूट्यूब ने ट्रम्प का वीडियो रिमूव कर दिया। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (इंटेग्रिटी) गुए रोजेन ने कहा कि यह इमरजेंसी है, ट्रम्प के वीडियो से हिंसा और भड़क सकती है।

कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने ट्विटर पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे अपने समर्थकों से कह रहे थे- मैं जानता हूं आप दुखी हैं। हमसे चुनाव छीन लिया गया। इस बार चुनाव में धोखा हुआ, लेकिन हम उन लोगों के हाथों में नहीं खेल सकते। हमें शांति रखनी है, आप घरों को लौट जाइए।