अमेरिकी राष्ट्रपति को हुआ कोरोना: डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप हुए कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति को हुआ कोरोना: डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप हुए कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रंप की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रम्प ज्यादातर मौकों पर मास्क लगाए नजर नहीं आए। कई बार इसका मजाक भी उड़ाया। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा था- मैं अपने एडवाइजर की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैक्सीन से ज्यादा जरूरी मास्क है।

दूसरी डिबेट में हिस्सा लेना मुश्किल
दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर को होनी है यानी इसमें सिर्फ 13 दिन बचे हैं। कोरोना का क्वारैंटाइन पीरियड 14 दिन का होता है। इसके बाद टेस्ट भी होंगे। इसलिए इस बात की संभावना बहुत कम है कि ट्रम्प दूसरी डिबेट में हिस्सा ले पाएंगे।

दो बार मास्क में नजर आए
ट्रम्प दो बार ही सार्वजनिक तौर पर मास्क पहने नजर आए हैं। 12 जुलाई को वे वॉशिंगटन के वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने नीले रंग का मास्क पहना था। पिछले हफ्ते ट्रम्प सुप्रीम कोर्ट की दिवंगत जस्टिस गिन्सबर्ग को श्रद्धांजिल अर्पित करने गए थे। मेलानिया भी साथ थीं। तब दोनों ने मास्क लगाया था।