मौसम का मिजाज बदला: एमपी के कई इलाकों में 24 घंटे के अंदर हो सकती है बारिश

दतिया, भिंड, बैतूल, छिंदवाड़ा व सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन और उमरिया में पारा लुढ़का

मौसम का मिजाज बदला: एमपी के कई इलाकों में 24 घंटे के अंदर हो सकती है बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रदेश के कई इलाके में 24 घंटे के अंदर बारिश हो सकती है। प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में ठंडक बढ़ गई है। अगले 24 घंटे के अंदर दतिया, भिंड, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर खजुराहो रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौगांव में पारा 8.5 डिग्री के आसपास रहा। ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन और उमरिया में पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है।