दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान में बड़ी इकोनॉमिक क्राइसिस

 दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान में बड़ी इकोनॉमिक क्राइसिस

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवयस्था माने जाने वाले जापान इस समय बड़ी इकोनॉमिक क्राइसिस से जूझ रहा है। कोरोना महामारी के दौर में यहां लगाए गए आपातकाल और लाॅकडाउन के कारण यहां बीती तिमाही यानी अप्रैल-मई व जून में यहां जापान की जीडीपी में रिकाॅर्ड 7.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अर्थशास्त्री इसे वार्षिक आधार पर 27.8 फीसदी की गिरावट बता रहे हैं। इसमें सुधार को लेकर जापान अब पूरी तरह से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे वैश्विक कोशिशों पर निर्भर है। यानी जब कोरोना संकट खत्म होगा, तब ही जापान का यह इकोनॉमिक क्राइसिस कंट्रोल हो पाएगा।
जापानी अर्थव्यवस्था का यह हाल दुनिया के दूसरे ताकतवर देशों के लिए भी संकेत है। हालांकि भारत अपनी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनने की कोशिशों के चलते काफी हद तक बचाने में सफल रहा है, लेकिन आने वाली तिमाही भारत के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। भारत जरूर दुनिया में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में इस समय तीसरे नंबर पर है, लेकिन यहां पर कोरोना बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या भी ज्यादा है।