वोटिंग के दौरान छतरपुर में कांग्रेस समर्थक की मौत
जमकर हुआ पथराव और चली गोलियां

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस समर्थक की मौत होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा भी मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। विक्रम सिंह का आरोप है कि मौत के बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 11 फीदस मतदान हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।
इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।