दो बच्चों व पत्नी का गला रेता, फिर खुद फांसी पर झूल गया

प्रदेश के सतना जिले के मझगांव हुई वारदात पति-पत्नी के बीच अक्सर होता रहता था विवाद

दो बच्चों व पत्नी का गला रेता, फिर खुद फांसी पर झूल गया

प्रदेश में सतना जिले के मझगवां नई बस्ती में एक युवक ने पहले अपने दो बच्चों और पत्नी का गला रेतकर हत्या की और बाद में खुद भी फांसी लगा ली। मंगलवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। नई बस्ती निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री धरमू वर्मा ने अपने दो बच्चों पांच साल के आयुष और तीन साल के केयल के अलावा पत्नी ज्योति (28) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि धरमू की आर्थिक हालत ठीक थी। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है।