जयारोग्य अस्पताल के पूर्व कर्मचारी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए

जयारोग्य अस्पताल के पूर्व कर्मचारी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

ग्वालियर शहर की विश्वविद्यालय पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पास्को एक्ट बलात्कार और दलित उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।आरोपी अशोक बाजपेई जयारोग्य चिकित्सालय में पदस्थ था। रिटायर्ड होने के बाद वह बाल्मिक पार्क के पास टापू मोहल्ले नया बाजार में रहने लगा था। उसकी पहचान डॉक्टर कौल नर्सिंग होम के पास रहने वाली एक महिला से थी। जबकि फरियादिया 15 साल की किशोरी के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां डॉक्टर कौल नर्सिंग होम के पास एक मकान में रहती है। पता चला है कि अगस्त के महीने में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गब्बर सिंह के मकान सिंधिया नगर में लड़की के साथ उसकी महिला रिश्तेदार की मदद से अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी अशोक वाजपेई ने लगभग एक महीने तक दुष्कर्म किया और लड़की को धमका कर रखा। लड़की कुछ दिन तक शांत रही फिर उसने लगभग तीन महीने बाद अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी अशोक वाजपेई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की नाबालिग है और अनुसूचित जाति वर्ग से आती है इसलिए पुलिस ने दलित उत्पीड़न और पास्को एक्ट की धाराएं भी बलात्कार के साथ लगाई हैं ।फिलहाल अशोक वाजपेई नामक आरोपी और उसकी सहयोगी महिला आकांक्षा मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट-निरंजन शर्मा,एएसपी,ग्वालियर