नगर निगम में हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन बढ़ा, लक्कड़खाना डिपो पर प्रदर्शन

को ग्रीन कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

नगर निगम में हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन बढ़ा, लक्कड़खाना डिपो पर प्रदर्शन

ग्वालियर में नगर निगम की इको ग्रीन कंपनी के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। इको ग्रीन के 485 कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के दूसरे दिन आज लक्कड़खाना डिपो पर जोरदार प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों ने यहां नगर निगम के वाहनों को रोक दिया, जिससे लश्कर इलाके की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।

आपको बतादें कि नगर निगम में मर्ज किए जाने सहित अपनी 6 सूत्रीय मांगों को इकोग्रीन कंपनी के 485 कर्मचारियो ने हड़ताल कर रखी है ,शुक्रवार को नगर निगम की इको ग्रीन कंपनी के कर्मचारियों ने "अंगुली दिखाओ" प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए चीन की  इकोग्रीन कम्पनी को ठेका दिया था। कम्पनी ने 485 कर्मचारियों से काम लेना शुरू किया था। लेकिन इस बीच देश मे चाइना के बढ़ते बहिष्कार और कम्पनी के काम मे लापरवाही को देखते हुए नगर निगम ने कम्पनी का ठेका निरस्त कर दिया था। जिसके बाद कम्पनी सभी सामान छोड़ कर भाग गई थी,ऐसे में निगम ने ही सभी 485 सफाई कर्मियों से काम लेना शुरू कर दिया, लंबे वक्त से यह सभी कर्मचारी नगर निगम में मर्ज किए जाने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे लेकिन समय-समय अंतराल पर सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई, यही वजह है कि अब सभी 485 सफाई कर्मियों ने आर पार की लड़ाई का मूड बना लिया है और नगर निगम को चेतावनी दी है कि यदि उनके हक की मांगों को अब पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी और एक बड़ा उग्र आंदोलन कर्मचारियों की ओर से दिखाई देगा। वही इस मामले पर नगर निगम की ओर से कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी सामने जवाब देने नहीं आया है। 

बाइट-रवि कुशवाह, कर्मचारी

बाइट-विजय राज, उपयुक्त नगर निगम, ग्वालियर